केन्द्र ने राज्यों को पर्यटन स्थलों पर भीड़ कम करने की सलाह दी
केन्द्र सरकार ने पर्वतीय पर्यटन स्थल और अन्य पर्यटक स्थानों पर कोविड महामारी का प्रकोप रोकने के लिए राज्यों के उपायों की समीक्षा की है. केन्द्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला की अध्यक्षता में नई दिल्ली में हुई बैठक में कोविड की स्थिति की समग्र समीक्षा की गई.
केन्द्र सरकार ने पर्वतीय पर्यटन स्थल और अन्य पर्यटक स्थानों पर कोविड महामारी का प्रकोप रोकने के लिए राज्यों के उपायों की समीक्षा की है. केन्द्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला की अध्यक्षता में नई दिल्ली में हुई बैठक में कोविड की स्थिति की समग्र समीक्षा की गई. बैठक में गोवा, हिमाचलप्रदेश, केरल, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाड़ु, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में कोविड टीकाकरण पर भी चर्चा की गई.
गृह सचिव ने पर्यटन स्थलों में कोविड के मानकों के उचित पालन नहीं होने की मीडिया की खबरों को गंभीरता से लिया है. उन्होंने कहा कि कोविड की दूसरी लहर अभी समाप्त नहीं हुई है और राज्यों को मास्क पहनने, सुरक्षित दूरी बनाने और अन्य कोविड मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना चाहिए. यह भी पढ़ें : Noida: नोएडा में पुलिस ने होटल में छापा मारा, देह व्यापार का पर्दाफाश
बैठक में कहा गया है कि विभिन्न राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में दूसरी लहर का प्रभाव कम हो रहा है. लेकिन राजस्थान, केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाड़ु, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ जिलों में कोविड संक्रमण दर दस प्रतिशत से अधिक बनी हुई है, जो चिंता का विषय है. राज्यों को पांच सूत्रीय रणनीति, जांच, पहचान, उपचार, टीकाकरण और कोविड मानकों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2021 10:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

