Google ने मैप्स में नया टाइमलाइन फीचर किया पेश, लोकेशन समेत आपकी खूबसूरत यादों को रखेगा सेव
गूगल ने मैप्स में एक नया 'टाइमलाइन' फीचर पेश किया है, जो आपको उन जगहों को याद रखने में मदद करेगा, जहां आप गए हैं. जल्द ही, आपकी टाइमलाइन सीधे आपके डिवाइस पर सेव हो जाएगी, जिससे आपको अपने डेटा पर और भी ज्यादा कंट्रोल मिलेगा. यह फीचर 'लोकेशन हिस्ट्री' नामक सेटिंग द्वारा संचालित है.