देश

UP Shocker: बिजनौर में दो गुटों में झड़प व फायरिंग में एक युवक की मौत

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले कोतवाली शहर थाना इलाके में बुधवार देर शाम को दो गुटों में झड़प और फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई, जबकि मृतक का एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया.

UP Shocker: बिजनौर में दो गुटों में झड़प व फायरिंग में एक युवक की मौत
(Photo : X)

बिजनौर 14 दिसंबर : उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले कोतवाली शहर थाना इलाके में बुधवार देर शाम को दो गुटों में झड़प और फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई, जबकि मृतक का एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया.

पुलिस के मुताबिक, बुधवार शाम 06:30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को आईटीआई कॉलेज के पास झगड़े की सूचना मिली. इसके बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया. मौके पर पहुंचने पर पता चला कि मामूली बात पर हुई दो गुटों में झड़प और फायरिंग के बाद 22 वर्षीय आशू के सिर में गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हैप्पी को गंभीर रूप से घायल हो गया. यह भी पढ़ें : Telangana Mall Fire Video: तेलंगाना के अयप्पा शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

शहर पुलिस अधीक्षक संजीव वाजपेई ने कहा कि हमने मृतक के परिवार वालों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और गोलीबारी में शामिल लोगों की तलाश की जा रही है. शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया. हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है.

एएसपी ने कहा कि, पुलिस की तीन टीमों को लगाया गया है. आसपास पास लगे सीसीटीवी कैमरों का विश्लेषण किया जा रहा है. आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. पुलिस ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 14, 2023 10:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).