Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर उद्घाटन में शामिल नहीं होंगी ममता बनर्जी, सीताराम येचुरी पहले ही ठुकरा चुके निमंत्रण
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शायद 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन में शामिल नहीं होंगी. हालांकि, मुख्यमंत्री ने इस आशय की कोई घोषणा नहीं की है, लेकिन तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने बुधवार को एक बयान देकर न केवल मुख्यमंत्री, बल्कि पार्टी के किसी भी नेता के मंदिर उद्घाटन समारोह में शामिल होने की संभावना से इनकार कर दिया.