देश

Uttarakhand Snowfall: उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड, 30 दिसंबर से 1 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक कड़ाके की ठंड जारी है. लोगों का जीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है. शहर में जगह-जगह अलाव की व्यवस्था की गई है. दरअसल, प्रदेश में उत्तरी-पश्चिमी हवाएं चलने से ठंड बढ़ने लगी है. साल की विदाई पर राज्य के कुछ पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं.

Uttarakhand Snowfall: उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड, 30 दिसंबर से 1 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी के आसार
Snowfall (Photo Credit : pixabay)

देहरादून, 27 दिसंबर : उत्तराखंड (Uttarakhand) में पहाड़ से लेकर मैदान तक कड़ाके की ठंड जारी है. लोगों का जीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है. शहर में जगह-जगह अलाव की व्यवस्था की गई है. दरअसल, प्रदेश में उत्तरी-पश्चिमी हवाएं चलने से ठंड बढ़ने लगी है. साल की विदाई पर राज्य के कुछ पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं.

मौसम विभाग ने 30 दिसंबर को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा में हल्की बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है. इन पांच पर्वतीय जिलों में तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में ही बर्फबारी के आसार हैं. यह भी पढ़ें : गैंगस्टर से जुड़े हो सकते हैं दोस्तों पर गाड़ी चढ़ाने, लड़की की हत्या करने वाले जयपुर के शोरूम मालिक के तार

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद बारिश के आसार हैं. 30 और 31 दिसंबर की रात के अलावा 1 जनवरी को पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 27, 2023 03:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).