Pulwama-like Attack Threat: युवक ने पुलवामा हमला दोहराने की दी धमकी, यूपी पुलिस ने दबोचा, पूछताछ जारी- VIDEO
उत्तर प्रदेश के देवबंद थाना क्षेत्र स्थित दारुल उलूम मदरसा के एक छात्र ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "बहुत जल्दी इन्शा-अल्लाह दूसरा पुलवामा भी होगा."
सहारनपुर, 27 दिसंबर: उत्तर प्रदेश के देवबंद थाना क्षेत्र स्थित दारुल उलूम मदरसा के एक छात्र ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "बहुत जल्दी इन्शा-अल्लाह दूसरा पुलवामा भी होगा." छात्र की पहचान मोहम्मद तलहा मज़हर के रूप में हुई है. वह मूल रूप से झारखंड के जमशेदपुर के सरायकेला का रहने वाला है. वह देवबंद के दारुल उलूम मदरसे का छात्र है.
मिली जानकारी के मुताबिक, छात्र ने धमकी भरा पोस्ट मंगलवार की रात एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया. एक्स के एक यूजर अवकुश सिंह ने यूपी पुलिस को टैग करते हुए आतंकी हमले का अलर्ट लिखा. इस पोस्ट के बाद सहारनपुर पुलिस हरकत में आई और उन्होंने देवबंद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. यह भी पढ़े: पूरा विश्वास है सेना जम्मू कश्मीर से आतंकवाद का सफाया कर देगी: राजनाथ
देखें ट्वीट:
➡️#थाना_देवबंद पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि 01 युवक ने आपत्तिजनक ट्वीट किया है, प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए देवबन्द पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर युवक से पूछताछ की जा रही है । उसके आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। जिसके सम्बन्ध मे #SSP_SRR द्वारा दी गयी बाईट।@Uppolice pic.twitter.com/Rm9fVLykny
— Saharanpur Police (@saharanpurpol) December 27, 2023
सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि एक युवक के सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट की जानकारी मिली थी. उन्होंने कहा कि पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और उसे हिरासत में लिया. आरोपी से पूछताछ चल रही है. पूछताछ के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 27, 2023 05:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

