Fresh Violence in Manipur: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 4 की गोली मारकर हत्या, 14 घायल, घाटी के 5 जिलों में लगा कर्फ्यू- Video
नए साल के पहले दिन मणिपुर में ताजा हिंसा हुई, जिसमें सोमवार को थौबल जिले में सशस्त्र हमलावरों ने कम से कम चार लोगों की जान ले ली और 14 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि घटना लिलोंग चिंगजाओ में हुई, जहां लोगों से जबरन वसूली को लेकर हुए झगड़े के बाद हथियारबंद हमलावरों ने लोगों पर गोलियां चला दीं