हिजबुल्लाह प्रमुख ने लेबनान पर हमला तेज करने पर इजराइल के खिलाफ युद्ध छेड़ने का लिया संकल्प
हिजबुल्लाह नेता सैय्यद हसन नसरल्ला ने इजरायल को चेतावनी दी है कि अगर उसने लेबनान के खिलाफ हमलों का विस्तार किया, तो वह उस पर "बिना किसी रोक-टोक के" हमला करेगा. समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, नसरल्ला ने शीर्ष ईरानी कमांडर कासिम सुलेमानी की चौथी बरसी पर बुधवार रात एक टेलीविजन भाषण में यह टिप्पणी की.