विदेश

Iran Bouble Blasts: ईरान ने दोहरे विस्फोटों में मरने वालों की संख्या संशोधित कर 95 बताई

ईरान के स्वास्थ्य मंत्री बहराम इनोल्लाही ने ईरान के मारे गए जनरल कासिम सुलेमानी के कब्र के पास दो विस्फोटों में मरने वालों की संख्या को 103 से संशोधित कर 95 बताया है. श‍िन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान न्यूज नेटवर्क (आईआरआईएनएन) के साथ एक साक्षात्कार में, मंत्री ने कहा कि पिछला आंकड़ा कुछ मृतकों के नामों की दो बार गलती से गणना करने के परिणामस्वरूप आया.

Iran Bouble Blasts: ईरान ने दोहरे विस्फोटों में मरने वालों की संख्या संशोधित कर 95 बताई
(Photo Credits IANS)

तेहरान, 4 जनवरी : ईरान के स्वास्थ्य मंत्री बहराम इनोल्लाही ने ईरान के मारे गए जनरल कासिम सुलेमानी के कब्र के पास दो विस्फोटों में मरने वालों की संख्या को 103 से संशोधित कर 95 बताया है. श‍िन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान न्यूज नेटवर्क (आईआरआईएनएन) के साथ एक साक्षात्कार में, मंत्री ने कहा कि पिछला आंकड़ा कुछ मृतकों के नामों की दो बार गलती से गणना करने के परिणामस्वरूप आया. ईरानी छात्र समाचार एजेंसी के अनुसार, करमान के आपातकालीन संगठन के प्रमुख मोहम्मद सबेरी ने भी मौतोेंं की संख्‍या कम होनेे की पुष्टि की.

विस्फोट स्थानीय समयानुसार लगभग 15:00 बजे लगभग 20 मिनट के अंतर पर हुए, जब कई लोग अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे गए सुलेमानी की मौत की चौथी बरसी मनाने के लिए दक्षिणपूर्वी शहर करमान के कब्रिस्तान में एकत्र हुए थे. ईरान की आधिकारिक समाचार एजेंसी आईआरएनए ने बताया कि पहला विस्फोट सुलेमानी की कब्र से लगभग 700 मीटर दूर था और दूसरा एक किलोमीटर दूर था. आईआरएनए की रिपोर्ट के अनुसार, करमान प्रांत के उप गवर्नर रहमान जलाली ने कहा कि विस्फोट "आतंकवादियों" द्वारा किए गए. यह भी पढ़ें : पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट से उनकी मतपत्र पात्रता पर कोलोराडो के फैसले को अमान्य करने का किया आग्रह

आईआरआईएनएन ने कहा कि विस्फोटों के कारणों की अभी भी जांच की जा रही है और बचाव दल घटनास्थल पर हैं.. ईरानी सरकार ने गुरुवार को राष्ट्रीय शोक दिवस घोषित किया है. ईरान के सबसे शक्तिशाली सैन्य कमांडरों में से एक सुलेमानी 3 जनवरी, 2020 को तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के आदेश पर ड्रोन हमले में बगदाद के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास मारे गए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2024 09:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).