Patna-Delhi Indigo Flight Emergency Landing: उड़ान भरते ही पटना-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट की हुई इमरजेंसी लैंडिंग
पटना-दिल्ली इंडिगो उड़ान (6ई2074) में बुधवार को तकनीकी खराबी आने के बाद पटना के जय प्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. विमान में 187 यात्री सवार थे.
पटना, 3 जनवरी : पटना-दिल्ली इंडिगो उड़ान (6ई2074) में बुधवार को तकनीकी खराबी आने के बाद पटना के जय प्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. विमान में 187 यात्री सवार थे. इनमें जदयू के बागी सांसद सुनील कुमार पिंटू और बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा भी शामिल थे. विमान ने दोपहर करीब 12 बजे पटना से उड़ान भरी और तुरंत इसका अगला हाइड्रोलिक पहिया जाम हो गया.
पायलट ने एटीसी पटना से संपर्क कर उन्हें तकनीकी खराबी की जानकारी दी. विमान के पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरते ही एटीसी तुरंत हरकत में आ गई. घटना के बाद, यात्रियों को दूसरे इंडिगो विमान में ट्रांसफर कर दिया गया, जिसमें सुनील कुमार पिंटू और संजय झा सवार नहीं हुए. यह भी पढ़ें : कई बार राजतिलक होते-होते वनवास हो जाता है: शिवराज सिंह चौहान
हवाई अड्डे से बाहर आने के बाद पिंटू ने कहा, "मैं इंडिगो की उड़ान से दिल्ली जा रहा था, जिसमें तकनीकी खराबी आने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी."झा ने कहा, "सभी यात्री सुरक्षित हैं."
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2024 05:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

