Indigo: इंडिगो ने लेगरूम यात्रियों के लिए बढ़ाए शुल्क
ईंधन शुल्क कम करने के कुछ दिनों बाद, इंडिगो ने अपने विमान की अगली पंक्ति में अतिरिक्त लेगरूम चाहने वाले यात्रियों के लिए शुल्क बढ़ा दिया है. एयरलाइन की वेबसाइट के अनुसार, ए321 विमान की अगली पंक्ति में खिड़की या गलियारे वाली सीटों का चयन करने वाले यात्रियों को अब 2,000 रुपये का शुल्क देना होगा, जिसमें आमतौर पर 222 सीटें होती हैं.