'Bigg Boss 17: विक्की को लात मारने पर अंकिता के ससुर ने एक्ट्रेस की मां को किया फोन, प्रोमो में खुलासा
'बिग बॉस 17' में फैमिली वीक चल रहा है. इस कड़ी में एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अपनी सास की एक बात से दुखी होती दिखाई देंगी. आने वाले एपिसोड में सभी कंटेस्टेंट्स के परिवारवाले शो में एंट्री करते नजर आएंगे. अंकिता और विक्की की मां घर के अंदर उनसे मिलने आएंगी.
मुंबई, 9 जनवरी : 'बिग बॉस 17' में फैमिली वीक चल रहा है. इस कड़ी में एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) अपनी सास की एक बात से दुखी होती दिखाई देंगी. आने वाले एपिसोड में सभी कंटेस्टेंट्स के परिवारवाले शो में एंट्री करते नजर आएंगे. अंकिता और विक्की की मां घर के अंदर उनसे मिलने आएंगी.
'बिग बॉस 17' के एक प्रोमो में विक्की की मां को अंकिता के साथ अकेले में कुछ समय बिताते हुए दिखाया गया है. अपनी बातचीत के दौरान, वह कहती सुनाई दे रही हैं: "'जब तुमने विक्की को लात मारी थी, तो विक्की के पापा ने तुरंत तुम्हारी मां को कॉल करके पूछा था कि क्या आप भी अपने पति को ऐसे ही लात मारती थीं?" यह भी पढ़ें : ‘Bigg Boss 17: समर्थ के साथ झगड़े के बाद घर से बेघर हुए अभिषेक कुमार
अंकिता ने जवाब दिया: "मम्मी को कॉल करने की क्या जरुरत थी मेरी. मेरी मां अकेली है वहां, मेरे पापा की डेथ हुई है मम्मा. मेरे मम्मी-पापा को मत बोलो प्लीज." दूसरी तरफ, अंकिता लोखंडे की मां वंदना पंडित भी शो में आयीं. उन्होंने विक्की और अंकिता से नाराजगी जताते हुए कहा, ''तुम लोग वैसे नहीं दिख रहे, जैसे हो. बहुत ज्यादा लड़ते हुए दिख रहे हो.''
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 09, 2024 03:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

