Ram Mandir Inauguration: केंद्र सरकार के कार्यालय 22 जनवरी को आधे दिन बंद रहेंगे
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी को केंद्र सरकार के सभी कार्यालय आधे दिन के लिए बंद रहेंगे. भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है, "22 जनवरी 2024 को केंद्र सरकार के कार्यालय, केंद्रीय संस्थान और केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठान आधे दिन (दोपहर 2.30 बजे तक) बंद रहेंगे.