राम, हिंदुत्व, राष्ट्रवाद और विकास के सहारे 400 सीटों के साथ हैट्रिक बनाने के मिशन में जुटी भाजपा
22 जनवरी, 2024 को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होकर नरेंद्र मोदी भारत के पहले ऐसे प्रधानमंत्री बन गए हैं जो इतने बड़े पैमाने पर हुए किसी मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में न केवल मुख्य भूमिका में शामिल हुए बल्कि ऐसा करने के लिए उन्होंने 11 दिवसीय विशेष अनुष्ठान, व्रत और तपश्चर्या भी की.