Bihar Politics: बिहार में मांझी के बाद चिराग ने भी शुरू की 'दबाव' की सियासत!
बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद सहयोगी दलों द्वारा 'प्रेशर पॉलिटिक्स' की शुरुआत हो गई है. हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के जीतन राम मांझी जहां दो मंत्री पद की मांग कर रहे हैं, वहीं लोजपा (रामविलास) ने भी 11 क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव प्रभारी की घोषणा कर, एक तरह से सीटों की दावेदारी पेश कर दी है.