Israel Gaza War: गाजा में फिलीस्तीनियों की मौत का आंकड़ा बढ़कर 27,478- अधिकारी
गाजा पट्टी पर इजरायली हमलों में मारे गए फिलिस्तीनियों की संख्या बढ़कर 27,478 हो गई है. यह जानकारी हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी.
गाजा, 6 फरवरी : गाजा पट्टी पर इजरायली हमलों में मारे गए फिलिस्तीनियों की संख्या बढ़कर 27,478 हो गई है. यह जानकारी हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी.
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मंत्रालय ने सोमवार को एक प्रेस बयान में कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान गाजा पट्टी में विभिन्न स्थानों पर इजरायली हमलों में 113 फिलिस्तीनी मारे गए, इससे मरने वालों की कुल संख्या 27,478 हो गई. यह भी पढ़ें : चिली में घनी आबादी वाले इलाके में आग फैलने से मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 123 हुई
मंत्रालय ने कहा कि इजरायली बमबारी और नागरिक सुरक्षा और एम्बुलेंस कर्मचारियों की कमी के कारण, कुछ मृतक अभी भी मलबे के नीचे हैं. इस बीच, मंत्रालय ने कहा कि 7 अक्टूबर, 2023 को इज़राइल-हमास संघर्ष शुरू होने के बाद से घायलों की संख्या भी बढ़कर 66,835 हो गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 06, 2024 09:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

