Pakistan Election Results 2024: नवाज शरीफ मनसेहरा सीट से चुनाव हारे, निर्दलीय उम्मीदवार ने दी करारी शिकस्त
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार गुस्तासाप खान ने नवाज शरीफ को मनसेहरा सीट से हरा दिया है. एआरवाई न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, अनौपचारिक परिणामों के मुताबिक निर्दलीय गुस्तासप खान को 1,05,249 वोट मिले, जबकि नवाज शरीफ को 80,382 वोट मिले.