देश

चरण सिंह, नरसिम्हा राव और स्वामीनाथन को 'भारत रत्न' दिए जाने की घोषणा का नीतीश ने किया स्वागत

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. पी. वी. नरसिम्हा राव एवं प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक स्व. एम. एस. स्वामीनाथन को देश का सर्वोच्च सम्मान 'भारत रत्न' दिए जाने की केन्द्र सरकार की घोषणा पर प्रसन्नता व्यक्त की.

चरण सिंह, नरसिम्हा राव और स्वामीनाथन को 'भारत रत्न' दिए जाने की घोषणा का नीतीश ने किया स्वागत
Nitish Kumar | PTI

पटना, 9 फरवरी : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. पी. वी. नरसिम्हा राव एवं प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक स्व. एम. एस. स्वामीनाथन को देश का सर्वोच्च सम्मान 'भारत रत्न' दिए जाने की केन्द्र सरकार की घोषणा पर प्रसन्नता व्यक्त की.

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह समाजवादी आंदोलन के बड़े नेताओं में से एक थे. वे किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए हमेशा समर्पित रहे. यह भी पढ़ें : चरण सिंह, नरसिम्हा राव और स्वामीनाथन को ‘भारत रत्न’ दिए जाने की घोषणा का नीतीश ने किया स्वागत

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री पी. वी. नरसिम्हा राव का देश की प्रगति में अमूल्य योगदान रहा है. राव ने देश की समृद्धि और विकास के लिए आर्थिक सुधारों की नींव रखी, जिससे भारत की आर्थिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त हुआ. स्व. डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन को भारत के हरित क्रांति का पिता भी कहा जाता है, वे महान कृषि वैज्ञानिक थे. उन्होंने कृषि क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए, जिससे देश की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित हुई.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2024 05:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).