Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव हुआ दिलचस्प! BJP के 8वें उम्मीदवार संजय सेठ ने किया नामांकन
राज्यसभा चुनाव के लिए यूपी से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ ने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल किया. इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद, निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय कुमार निषाद और अपना दल (सोनेलाल) के आशीष पटेल मौजूद रहे.