देश

Bijnor Road Accident: बिजनौर में ट्रक और स्कूल बस की टक्कर में एक की मौत, 18 बच्चे घायल

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के मंडावर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक निजी स्कूल की बस और एक ट्रक की भिड़ंत में एक की मौत हो गई. जबकि, 18 अन्य बच्चे घायल हो गये.

Bijnor Road Accident: बिजनौर में ट्रक और स्कूल बस की टक्कर में एक की मौत, 18 बच्चे घायल
Road Accident (Photo Credit: ANI)

बिजनौर, 15 फरवरी : उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के मंडावर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक निजी स्कूल की बस और एक ट्रक की भिड़ंत में एक की मौत हो गई. जबकि, 18 अन्य बच्चे घायल हो गये.

बिजनौर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया कि रानीपुर गांव के पास तेज गति से आ रही ट्रक और स्कूल बस की आमने-सामने टक्कर हो गई. जिसमें बस चालक मनोज (40) की मौत हो गई. जबकि, 18 अन्‍य बच्चे घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. यह भी पढ़ें : किसानों के आंदोलन के मद्देनजर पंजाब के कुछ हिस्सों में 16 फरवरी तक इंटरनेट सेवाएं निलंबित

पुलिस ने बताया कि ट्रक और दुर्घटनाग्रस्त बस को कब्जे में ले लिया गया है. हादसे के बाद ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. हादसे की जांच की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2024 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).