IND Beat ENG 3rd Test 2024: स्पिनरों ने इंग्लैंड को 122 रन पर समेटा, यशस्वी जयसवाल की दोहरे शतक की वजह से टीम इंडिया ने दर्ज की 434 रनों की सबसे बड़ी जीत
इंग्लैंड की बैजबाल शैली भारतीय गेंदबाजों के सामने फिर ढेर रही. इंग्लैंड की तरफ से पुछल्ले बल्लेबाज मार्क वुड ने अंतिम ओवरों में छह चौके और एक छक्का लगाते हुए सर्वाधिक 33 रन बनाये. वुड को आखिर जडेजा ने मिड ऑफ पर कैच कराया. जडेजा ने ओली पोप,जो रुट, जानी बेयरस्टो और बेन फॉक्स के विकेट भी लिए.