पूर्व अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर और पूर्वी दिल्ली से भाजपा के लोकसभा सांसद गौतम गंभीर ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उन्हें राजनीति से मुक्त करने का आग्रह किया है, ताकि वह अपनी क्रिकेट की प्रतिबद्धताओं पर ध्यान दे सकें.
दिल्ली-एनसीआर में सुबह-सुबह मौसम ने करवट बदली है. तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर हो रही बरसात ने पारे को गिरा दिया है.
पांच दिन के विश्राम के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज फिर शुरू होगी. कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने बताया कि 26 फरवरी से 1 मार्च तक विश्राम था.
झारखंड के दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र में स्पेन की एक महिला से शुक्रवार देर रात गैंगरेप किया गया. राज्य पुलिस मुख्यालय के एक आला अफसर ने यह जानकारी दी.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने देश के सुरक्षा परिषद के सदस्यों के साथ बैठक में कहा कि रूस की अंतरिक्ष में परमाणु हथियार तैनात करने की कोई योजना नहीं है.
धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेमोरियल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में शुक्रवार देर रात भीषण आग लग गई. राहत की बात यह रही कि अफरा-तफरी के बीच मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.
हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि गाजा पट्टी में फिलीस्तीनियों की मौत का आंकड़ा बढ़कर 30,228 हो गया है. इजरायली सेना ने 24 घंटेे में 193 लोगों को मार डाला.
पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) पर शुक्रवार को वित्तीय खुफिया इकाई-इंडिया (एफआईयू-आईएनडी) ने जुर्माना लगाया है.
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने शुक्रवार को कहा कि यहां एक कैफे में विस्फोट के लिए जिम्मेदार संदिग्ध की पहचान कर ली गई है और आरोपी को "कुछ ही घंटों में" गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को बिहार के एक दिवसीय दौरे पर औरंगाबाद और बेगूसराय आयेंगे. बिहार में होली के पहले ही प्रदेश के लोगों को कई सौगात देंगे.
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा कि यहां कैफे विस्फोट के लिए जिम्मेदार संदिग्ध की पहचान कर ली गई है और आरोपी को "कुछ ही घंटों में" गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
पीएम मोदी अब 4 से 7 मार्च तक पांच राज्यों का मैराथन दौरा करने वाले हैं. जिनमें तेलंगाना, तमिलनाडु, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर शामिल हैं.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार शाम यहां राजभवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. संक्षिप्त बातचीत के अंत में उन्होंने इसे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के बीच एक 'प्रोटोकॉल' बैठक बताया.
रांची: झारखंड के रामगढ़ में कथित तौर पर बेच दी गई आठ माह की बच्ची आखिरकार अपने माता-पिता की गोद में आई है. जिला प्रशासन एवं बाल कल्याण समिति ने बच्ची को बरामद करने के बाद उसका इलाज कराया. तथ्यों एवं दस्तावेजों के सत्यापन के बाद शुक्रवार को उसे उसके माता-पिता को सौंप दिया गया.
पटना: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने शुक्रवार को संघ के कार्यकर्ताओं को पांच तत्त्वों को अपने जीवन में उतारने की बात कहते हुए कहा कि संघ कार्यकर्ता पंच परिवर्तन के उदाहरण बने.
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि उसने उस वायरल घटना में शामिल बच्चों के लिए काउंसलिंग सुविधाओं की व्यवस्था की है, जहां एक स्कूली शिक्षक को छात्रों को एक विशेष समुदाय के साथी सहपाठी को थप्पड़ मारने का निर्देश देते हुए देखा गया था.
पाकिस्तान में राष्ट्रपति पद के लिए 9 मार्च को चुनाव होगा. समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान 9 मार्च को स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा.
नई दिल्ली: इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आईएएमएआई) ने शुक्रवार को गूगल को सलाह दी कि वह भारतीय कंपनियों से संबंधित किसी भी ऐप को प्ले स्टोर से डीलिस्ट न करे. चार घरेलू कंपनियों को टेक दिग्गज से नोटिस मिला है.
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को स्वयंभू बाबा आसाराम बापू की मेडिकल ग्राउंड पर सजा निलंबित करने की मांग वाली याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया.
दिल्ली की एक अदालत ने दिल्ली वक्फ बोर्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आप विधायक अमानतुल्ला खान की अग्रिम जमानत याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी.