देश

Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने बदली करवट, रुक रुक कर हो रही है बरसात

दिल्ली-एनसीआर में सुबह-सुबह मौसम ने करवट बदली है. तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर हो रही बरसात ने पारे को गिरा दिया है.

Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने बदली करवट, रुक रुक कर हो रही है बरसात
(Photo Credits ANI)

नोएडा, 2 मार्च : दिल्ली-एनसीआर में सुबह-सुबह मौसम ने करवट बदली है. तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर हो रही बरसात ने पारे को गिरा दिया है. कल तक लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा था, उन्हें अब फिर से गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा है.

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले चार दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा और ओलावृष्टि की संभावना भी जताई गई है. सुबह से ही चल रही हवाओं की रफ्तार तकरीबन 40 किलोमीटर प्रति घंटा मापी गई है. मौसम विभाग की मानें तो आने वाले तीन से चार दिनों में न्यूनतम डिग्री 14 डिग्री से 9 डिग्री तक भी जा सकता है, यानी एक बार फिर लोगों को अच्छी खासी ठंड का एहसास होगा. यह भी पढ़ें : Weather Forecast: इस साल देश में ग्रीष्मकाल की शुरुआत से अधिक गर्मी पड़ने का अनुमान- मौसम विभाग

इसके साथ-साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बीते शुक्रवार को दोपहर बाद से ही उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में देखने को मिला है. मौसम विभाग के अनुसार, अलीगढ़, मथुरा के साथ ही आगरा में बारिश की वजह से मौसम में बदलाव हो रहा है. वहीं दूसरी ओर पश्चिमी यूपी के नोएडा, गाजियाबाद इलाकों में शनिवार की सुबह रुक रुक कर बरसात हुई है.

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार व रविवार को कई जगहों पर मौसम में बदलाव दिखेगा. कई इलाकों में में तो बिजली गिरने के आसार हैं और 40-50 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने की संभावना है. आगरा व आस पास के इलाकों में ओलावृष्टि भी होने का पूर्वानुमान है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2024 11:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).