उत्तराखंड में PM मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह और सीएम योगी का चुनावी कार्यक्रम फाइनल, यहां देखें पूरा शेड्यूल
उत्तराखंड में 19 अप्रैल को पांच लोकसभा सीटों पर होने वाले मतदान के लिए अब भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों के चुनावी कार्यक्रम तय कर दिए हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2 अप्रैल को रुद्रपुर की रैली से इसकी शुरुआत करेंगे और भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के लिए जनता से समर्थन मांगेंगे. उत्तराखंड में पीएम की पांच रैलियां देहरादून, रुद्रपुर, श्रीनगर, हरिद्वार और अल्मोड़ा में होंगी.