राजनीति

कल्पना सोरेन ने की केजरीवाल, संजय सिंह, सिसोदिया की पत्नियों से मुलाक़ात-Video

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की

कल्पना सोरेन ने की केजरीवाल, संजय सिंह, सिसोदिया की पत्नियों से मुलाक़ात-Video
Credit-ANI

रांची/नई दिल्ली: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की. सुनीता केजरीवाल ने कल्पना सोरेन को गले लगाकर उनका स्वागत किया.

कल्पना सोरेन ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा संसद संजय सिंह की पत्नी अनिता सिंह और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की पत्नी सीमा सिसोदिया से भी मुलाकात की. यह भी पढ़े :सुनीता केजरीवाल से मिलने पहुंची कल्पना सोरेन,कहा -इस लड़ाई को अब दूर तक लेकर जाना है-Video

देखें वीडियो :

नई दिल्ली में केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ 31 मार्च को होने वाली रैली में भी कल्पना सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रतिनिधि के तौर पर भाग लेंगी.झारखंड मुक्ति मोर्चा और आम आदमी पार्टी 'इंडिया' गठबंधन का हिस्सा हैं.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2024 06:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).