नीदरलैंड के दक्षिणपंथी नेता गीर्ट ने किया नूपुर शर्मा को फोन, जानें क्या हुई बातचीत?
धुर दक्षिणपंथी डच नेता गीर्ट वाइल्डर्स ने सोमवार को भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा से टेलीफोन पर बातचीत की. वाइल्डर्स नीदरलैंड में राष्ट्रवादी फ्रीडम पार्टी का नेतृत्व करते हैं, उन्होंने एक्स पर एक संदेश पोस्ट किया : "आज @नूपुरशर्माबीजेपी के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई, वह न केवल भारत के लिए, बल्कि पूरे स्वतंत्र विश्व के लिए स्वतंत्रता का प्रतीक हैं.