देश

Lok Sabha Elections 2024: जनता ने चुनाव में भाजपा-एनडीए की जीत की हैट्रिक बनाने की ठान ली है- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दावा किया है कि देश के लोगों ने इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा-एनडीए की जीत की हैट्रिक बनाने की ठान ली है. पीएम मोदी ने मंगलवार को अपने चुनावी कार्यक्रम की जानकारी शेयर करते हुए एक्स पर कहा," देशभर के मेरे परिवारजनों ने लोकसभा चुनाव में भाजपा-एनडीए की जीत की हैट्रिक बनाने की ठान ली है.

Lok Sabha Elections 2024: जनता ने चुनाव में भाजपा-एनडीए की जीत की हैट्रिक बनाने की ठान ली है- पीएम मोदी
Credit - PTI

नई दिल्ली, 9 अप्रैल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दावा किया है कि देश के लोगों ने इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा-एनडीए की जीत की हैट्रिक बनाने की ठान ली है. पीएम मोदी ने मंगलवार को अपने चुनावी कार्यक्रम की जानकारी शेयर करते हुए एक्स पर कहा," देशभर के मेरे परिवारजनों ने लोकसभा चुनाव में भाजपा-एनडीए की जीत की हैट्रिक बनाने की ठान ली है.

लोकतंत्र के उत्सव में आज उत्तर प्रदेश के पीलीभीत और मध्य प्रदेश के बालाघाट की जनसभाओं में जनता-जनार्दन का आशीर्वाद लेने का सौभाग्य मिलेगा. आपको बता दें कि, लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार मतदाताओं का आशीर्वाद हासिल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोजाना विभिन्न राज्यों का दौरा कर चुनावी जनसभाओं को संबोधित और रोड शो कर रहे हैं. यह भी पढ़ें : Rahul Gandhi Meets Tribal Women: मध्य प्रदेश के दौरे पर राहुल गांधी, उमरिया में जंगल में महुआ चुन रही आदिवासी महिलाओं से की मुलाकात- View Pic

लोकसभा चुनाव को लेकर जारी चुनाव प्रचार अभियान के तहत प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु के चुनावी दौरे पर रहेंगे. प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे और तमिलनाडु में रोड शो करेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2024 11:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).