Lok Sabha Election 2024: 'निश्चय रथ' से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे चुनाव प्रचार, बताएंगे 'पूरा परिवार, हमारा बिहार'
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार से चुनाव प्रचार अभियान में कूद रहे हैं. नीतीश इस चुनाव में सभा के अलावा रोड शो भी करेंगे, जिसके लिए जदयू ने खास तैयारी की है. नीतीश के लिए निश्चय रथ का निर्माण कराया गया है, जिसमें सवार होकर मुख्यमंत्री रोड शो करेंगे.