Himachal Road Accident: हिमाचल के आनी में कार दुर्घटनाग्रस्त, 4 की मौत
हिमाचल प्रदेश के राणाबाग-करशाला मार्ग पर चोईनाला में एक मारुति ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.
आनी (हिमाचल प्रदेश), 12 अप्रैल : हिमाचल प्रदेश के राणाबाग-करशाला मार्ग पर चोईनाला में एक मारुति ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.
दुर्घटना की सूचना मिलते ही आनी से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया. पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान सुरेंद्र कुमार (40), सुशील कुमार (36), बीर सिंह (43) और संजीव कुमार (34) के रूप में हुई है. यह भी पढ़ें : UP Shocker: गोश्त खरीदने को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या
वहीं, सूचना मिलते ही आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार ने दुर्घटना पर गहरा शोक जताया और मौके की ओर रवाना हो गए. शवों का पोस्टमार्टम आनी अस्पताल में किया जाएगा और उसके बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2024 01:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

