UP Shocker: गोश्त खरीदने को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या
जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के सराय कस्बे में बृहस्पतिवार की दोपहर गोश्त खरीदने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने दुकानदार के चाकू से हमलाकर एक युवक की कथित तौर पर हत्या कर दी.
बांदा (उप्र), 12 अप्रैल : जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के सराय कस्बे में बृहस्पतिवार की दोपहर गोश्त खरीदने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने दुकानदार के चाकू से हमलाकर एक युवक की कथित तौर पर हत्या कर दी.
फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने बताया कि थरियांव थाना क्षेत्र के सराय कस्बे में बृहस्पतिवार की दोपहर शेर अली (32) अपने पड़ोसी चमन के साथ गोश्त खरीदने गए थे. दोनों के बीच 'पहले मैं गोश्त खरीदूंगा' को लेकर विवाद हुआ. इसी दौरान चमन ने दुकानदार के गोश्त काटने वाले चाकू से शेर अली पर हमला कर दिया. यह भी पढ़ें : भाजपा सरकार ने 370 की दीवार गिराई, मलबे को जमीन में गाड़ दिया: पीएम मोदी
उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में शेर अली को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई. सिंह ने बताया कि चमन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है. पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2024 01:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

