NEET-UG 2024: नीट पेपर लीक मामले में विजय सिन्हा के निशाने पर आए तेजस्वी यादव
नीट पेपर लीक मामले को लेकर रोज नए खुलासे हो रहे हैं. इस बीच बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने गुरुवार को कहा कि इस मामले में जिस सिकंदर यादवेंदु को मुख्य आरोपी बताया जा रहा है, उसका संबंध राजद नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के निजी सचिव प्रीतम से है.