Jharkhand Assembly: झारखंड विधानसभा से भाजपा के 18 विधायकों के निलंबन पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा, स्पीकर ने लोकतंत्र की हत्या की
झारखंड विधानसभा से 18 भाजपा विधायकों को सस्पेंड किए जाने पर सियासी आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गया है. विधायकों को निलंबित करने के स्पीकर के आदेश के बाद नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने मीडिया से कहा, स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने दिनदहाड़े लोकतंत्र की हत्या की है.