Delhi Capitals: इंग्लिश काउंटी टीम खरीदने के लिए 1278 करोड़ रुपये खर्च करेगी दिल्ली कैपिटल्स
आईपीएल की फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक अब जल्द ही इंग्लैंड में भी अपनी एक टीम बनाएंगे . जानकारी के अनुसार दिल्ली की फ्रेंचाइजी हैम्पशायर काउंटी टीम में बड़ी हिस्सेदारी खरीद सकती है, जिसके लिए वो करीब 120 मिलियन पाउंड (जो 1278 करोड़ रुपये है) खर्च करेगी.