Israel Attack Lebanon: इजरायली हवाई हमलों में लेबनान के 51 लोग मारे गए, 223 घायल- स्वास्थ्य मंत्रालय
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दावा किया है कि लेबनान में जारी इजरायली हवाई हमलों में कीरब 51 लोगों की मौत हो गई जबकि 223 लोग घायल हो गए. समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, मंत्रालय ने बुधवार को दक्षिणी और पूर्वी लेबनान में बिंट जेबिल, ऐन काना, कब्रिखा और तेबनीने सहित कई स्थानों पर हुई जनहानि की पुष्टि की.