Prashant Kishore on Jitan Ram Manjhi: जीतन राम मांझी को भी नहीं पता होगा कि कब पलटकर लालटेन थाम लेंगे; प्रशांत किशोर
बिहार में चार विधानसभा क्षेत्रों में हो रहे उप चुनाव के प्रचार में जमकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. इस बीच, जन सुराज पार्टी के संस्थापक और पार्टी के स्टार प्रचारक प्रशांत किशोर ने शनिवार को केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी को 'पलटू' बताते हुए कहा कि यह उन्हें भी नहीं पता होगा कि कब पलटकर वह राजद के साथ आ जाएंगे.