हेमंत सोरेन ने विरासत, संघर्ष और कौशल के बूते झारखंड के सियासी स्कोर बोर्ड पर बना दिया रिकॉर्ड
28 नवंबर को चौथी बार झारखंड के सीएम पद की शपथ लेने वाले 49 वर्षीय हेमंत सोरेन सियासत में भले विरासत की उपज हों, लेकिन 21 सालों में अपनी समझ-बूझ, तेवर, संघर्ष और सियासी कौशल की बदौलत उन्होंने अपनी शख्सियत और राजनीतिक करियर को लगातार विस्तार दिया है.