विदेश

Cameroon Boat Capsized: कैमरून में नाव पलटने से 20 लोगों की मौत

प्रत्यक्षदर्शियों और सुरक्षा सूत्रों के अनुसार कैमरून के सुदूर उत्तरी क्षेत्र में एक नाव के पलट जाने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई. समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि नाव गुरुवार को उस समय पलट गई, जब वह क्षेत्र के लोगोन-एट-चारी डिवीजन में दाराक द्वीप से यात्रियों को ले जा रही थी.

Cameroon Boat Capsized: कैमरून में नाव पलटने से 20 लोगों की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

याउंडे, 29 नवंबर : प्रत्यक्षदर्शियों और सुरक्षा सूत्रों के अनुसार कैमरून के सुदूर उत्तरी क्षेत्र में एक नाव के पलट जाने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई. समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि नाव गुरुवार को उस समय पलट गई, जब वह क्षेत्र के लोगोन-एट-चारी डिवीजन में दाराक द्वीप से यात्रियों को ले जा रही थी.

स्थानीय मीडिया ने बताया कि और अधिक लोगों के हताहत होने की आशंका है, क्योंकि बचावकर्मी और अधिक पीड़ितों की तलाश कर रहे हैं. सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए औपचारिक जांच शुरू कर दी गई है. जांच चल रही है इसलिए अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है. यह भी पढ़ें : मैक्रों ने 1944 में फ्रांसीसी सैनिकों द्वारा प.अफ्रीकी सैनिकों की हत्या को पहली बार नरसंहार बताया

इस क्षेत्र में नाव दुर्घटनाएं आम हैं, जो अक्सर ओवरलोडिंग, गलत तरीके से संचालन और खराब मौसम के कारण होती हैं. कैमरून मध्य और पश्चिम अफ्रीका में स्थित एक देश है. जो गिनी की खाड़ी के किनारे बसा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 29, 2024 11:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).