UP Road Accident: यूपी के बस्ती में भीषण सड़क हादसे, चार लोगों की दर्दनाक मौत
यूपी के बस्ती में शुक्रवार रात पैकोलिया थाना क्षेत्र के बेनीपुर चौराहे के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. यह हादसा रात करीब 11 बजे हुआ. एक तेज रफ्तार वैगनआर कार सामने चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई. हादसे में कार सवार चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.