ICC Champions Trophy 2025: रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दुबई रवाना, देखें वीडियो
सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम 19 फरवरी से शुरू होने वाली आगामी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने के लिए मुंबई से दुबई के लिए रवाना हो गई है. भारतीय टीम के सभी ग्रुप ए मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होंगे, जबकि बाकी मैच पाकिस्तान में होंगे.