Mumbai Fire Breaks: मस्जिद बंदर इलाके में इमारत में लगी आग, 2 महिलाओं की मौत
मुंबई के मस्जिद बंदर इलाके में रविवार तड़के एक ऊंची इमारत में आग लग गई. जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया.
मुंबई, 16 फरवरी : मुंबई के मस्जिद बंदर इलाके में रविवार तड़के एक ऊंची इमारत में आग लग गई. जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया. इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाई गई. जिसका इलाज जारी है.
घटना सुबह 6 बजे की बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक मस्जिद बंदर के इस्साजी स्ट्रीट स्थित 41/43, पन अली मेंशन, वाड़गाड़ी स्थित राम मंदिर के नजदीक एक 11 मंजिला हाइराइज इमारत में आग लग गई. आग मुख्य रूप से इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर सामान्य मीटर बॉक्स और इलेक्ट्रिकल वायरिंग में लगी, जो जल्द ही इमारत के अन्य हिस्सों तक फैल गई. यह भी पढ़ें : Purvanchal Expressway Road Accident: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मिनी बस खड़ी बस से टकराई, चार लोगों की मौत और 19 घायल
इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जिनमें से एक महिला की उम्र 30 साल थी, और दूसरी महिला 42 वर्ष की थी. दोनों महिलाओं को जेजे अस्पताल में मृत घोषित किया गया. चिकित्सकों ने मौत की वजह आग से झुलसना और धुएं के कारण दम घुटना बताया है. 22 साल की महिला को भी गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था, लेकिन उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है.
जेजे अस्पताल के सीएमओ की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार कुल तीन लोगों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था, जिनमें से सिजिया आलम शेख (30) और सबीला खातून शेख (42) को मृत घोषित कर दिया गया. वहीं, शाहिन शेख (22) की हालत स्थिर है और उनका इलाज जारी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2025 12:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

