Champions Trophy 2025: टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत पर बॉलीवुड ने मनाया जश्न, सितारों ने दी बधाइयां!
भारतीय क्रिकेट टीम ने दुबई में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराते हुए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया. टीम इंडिया की बड़ी जीत पर फिल्म जगत के सितारों की खुशी देखने लायक थी. वरुण धवन, अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, रामचरण, नेहा धूपिया समेत अन्य सितारों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर देश को जीत की बधाई दी.