देश

Mumbai News: गोरेगांव में बागेश्वरी मंदिर के पीछे लगी भीषण आग, दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर मौजूद; VIDEO

मुंबई के गोरेगांव इलाके के दिंडोशी के बागेश्वरी मंदिर के पीछे के ग्राउंड में रविवार को भीषण आग लग गई. आग की वजह से आस-पास की दुकानों और झोपड़पट्टियों में भी नुकसान हुआ है.

Mumbai News: गोरेगांव में बागेश्वरी मंदिर के पीछे लगी भीषण आग, दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर मौजूद; VIDEO
Photo- @journorai/X

Mumbai News: मुंबई के गोरेगांव इलाके के दिंडोशी के बागेश्वरी मंदिर के पीछे के ग्राउंड में रविवार को भीषण आग लग गई. आग की वजह से आस-पास की दुकानों और झोपड़पट्टियों में भी नुकसान हुआ है. आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास कर रही है, हालांकि अब तक आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दमकल विभाग की 12 गाड़ियां घटनास्थल पर मौजूद है, जो लगातार आग को बुझाने की कोशिशों में जुटी हुई हैं.

राहत की बात यह है कि अब तक किसी भी व्यक्ति के घायल होने की खबर नहीं है. दमकल विभाग के अधिकारी आग बुझाने के लिए पूरी तत्परता से काम कर रहे हैं और स्थिति को नियंत्रण में लाने का प्रयास कर रहे हैं.

ये भी पढें: मुंबई: गैस पाइपलाइन में रिसाव से लगी आग, तीन लोग जख्मी

गोरेगांव में बागेश्वरी मंदिर के पीछे लगी भीषण आग

आग लगने से दहशत का माहौल

आग के कारण आसपास के इलाकों में धुआं फैल गया है, जिससे वहां रह रहे लोगों और दुकानदारों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है. फिलहाल, आग के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है.

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

बता दें, इससे पहले, 28 फरवरी को मुंबई के अलीबाग में समुद्र में चल रही फिशिंग बोट में आग लग गई थी. हालांकि, इस हादसे में बोट में सवार सभी यात्रियों को बचा लिया गया था. फिशिंग बोट में कुल 18 लोग सवार थे. घटना की सूचना मिलने के बाद कोस्ट गार्ड की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने स्थानीय मछुआरों की मदद से फिशिंग बोट में सवार सभी लोगों को बचा लिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2025 11:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).