मैच के 31वें मिनट में स्ट्राइकर रोमेलु लुकाकू ने बॉक्स के बाहर केविन डे ब्रूने को पास दिया जिन्होंने दाईं छोर से दमदार गोल दागते हुए अपनी टीम की बढ़त को 2-0 कर दिया.
पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह जवाबदेही अदालत द्वारा उन्हें 10 साल जेल की सजा सुनाए जाने के बाद वह पाकिस्तान आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें इसलिए सजा दी गई है, क्योंकि उन्होंने देश के 70 साल के इतिहास को बदलने की कोशिश की है.
फ्रांस ने शुक्रवार को निझनी नोवोगोरोड स्टेडियम में खेले गए मैच में उरुग्वे को 2-0 से मात देकर फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण के सेमीफाइनल में जगह बना ली. फ्रांस के लिए राफेल वरान ने 40वें मिनट में तो वहीं एंटोनी ग्रीजमैन ने 61वें मिनट में गोल किए.
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक रिक्शा चालक बांदा शहर के अतर्रा चुंगी चौकी के आगे सड़क किनारे आशियाना बनाकर रह रहे घुमंतू जाति की दो मासूम बच्चियों को सोते समय उठाकर सुनसान जगह पर ले गया.
देश के उत्तरी इलाके में अगले 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क रहेगा जबकि तटीय कर्नाटक और दक्षिण कोंकण और गोवा में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम पूर्वानुमानकर्ता स्काइमेट द्वारा शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों और तेलंगाना में कुछ स्थानों पर भारी के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके भूटानी समकक्ष शेरिंग तोबगे ने शुक्रवार को यहां दोनों देशों के बीच विकास साझेदारी बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की. भारत और भूटान ने इस वर्ष अपने कूटनीतिक संबंधों के 50 वर्ष पूरे किए हैं.
जम्मू एवं कश्मीर में कांस्टेबल जावेद अहमद डार की शव यात्रा में शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया. जावेद अहमद डार को आतंकवादियों ने अगवा कर लिया था और हत्या कर दी.
अक्सर मॉनसून के दौरान लोग हल्की बूंदा-बांदी में भीगने के बाद अपनी त्वचा को अनदेखा कर देते हैं. लेकिन यही छोटी सी असावधानी कई बार फंगस से संक्रमित होने का कारण बन जाती है
आगामी फिल्म 'तेरी भाभी है पगले' के साथ बतौर निर्देशक शुरुआत करने जा रहे विनोद तिवारी फिल्म 'संजू' देखने के बाद कॉमेडियन कपिल शर्मा पर बायोपिक बनाने के लिए उत्साहित हो गए हैं
इंग्लैंड का दारोमदार कप्तान केन पर ही होगा. उन्हीं के दम पर इंग्लैंड ने विश्व कप में अपना वर्चस्व बनाए रखा है.
वहीं, डीजल की कीमतें शुक्रवार को दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में क्रमश: 67.66 रुपये, 70.21 रुपये, 71.79 रुपये और 71.42 रुपये प्रति लीटर हो गईं.
संयुक्त प्रतिरोध नेतृत्व (जेआरएल) की अध्यक्षता करने वाले सैयद अली शाह गिलानी, मीरवाइज उमर और यासीन मलिक ने रविवार को कश्मीर घाटी में बंद का आह्वान किया है.
अगले दो सप्ताह में 16 अरब डॉलर के आयात पर शुल्क लगेगा. अमेरिका के इस कदम के बाद शुक्रवार को चीन के शेयर बाजार में शंघाई कंपोजिट सूचकांक 1.1 फीसदी लुढ़क गया
राज्यपाल एन.एन.वोहरा ने स्थिति का जायजा लेने के लिए बालटाल आधार शिविर का दौरा किया. वह श्री अमरनाथजी श्रायन बोर्ड (एसएएसबी) के चेयरमैन भी हैं. अब तक इस साल 68,000 तीर्थयात्री अमरनाथ यात्रा कर चुके हैं. यह तीर्थयात्रा 28 जून को शुरू हुई थी.
कावानी के न होने से उरुग्वे को एक नुकसान यह भी है कि टीम के सबसे बड़े खिलाड़ी लुइस सुआरेज का असरदार जोड़ीदार मैच में नहीं होगा जो सुआरेज को कमजोर भी कर सकता है.
मौजूदा समय में 30,000 से अधिक तीर्थयात्री इन दोनों आधार शिविरों सहित विभिन्न स्थानों पर फंसे हैं.
दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल की शक्तियों पर सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के बावजूद गुरुवार को दोनों पक्षों के बीच एक नई खींचतान शुरू हो गई. आप सरकार ने दावा किया कि स्थानांतरण या अधिकारियों नियुक्ति की शक्तियां उसके पास है.
'संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी समिति' ने गुरुवार को चेतावनी देते हुए कहा कि दक्षिण-पश्चिमी सीरिया में हिंसा बढ़ने से 3,20,000 लोग विस्थापित हो चुके हैं जबकि 7,50,000 अन्य लोगों पर हिंसा का शिकार होने का खतरा मंडरा रहा है.
सीएनएन के मुताबिक, बुधवार को ट्रंप की नीति के विरोध में स्टैच्यू ऑप लिबर्टी पर चढ़ी महिला से प्रशासन ने बात करने की कोशि की। महिला की पहचान पैट्रिसिया ओकोउमू के तौर पर हुई है.
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली में अधिकारियों के स्थानांतरण और नियुक्ति करने के अधिकार को लेकर सर्वोच्च न्यायालय के आदेश को वरिष्ठ नौकरशाहों द्वारा मानने से इनकार करना न्यायालय की अवमानना के समान है.