देश

रिक्शा चालक ने दो मासूम बच्चियों को सोते समय किया अगवा, 1 से दुष्कर्म

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक रिक्शा चालक बांदा शहर के अतर्रा चुंगी चौकी के आगे सड़क किनारे आशियाना बनाकर रह रहे घुमंतू जाति की दो मासूम बच्चियों को सोते समय उठाकर सुनसान जगह पर ले गया.

रिक्शा चालक ने दो मासूम बच्चियों को सोते समय किया अगवा, 1 से दुष्कर्म
घुमंतू जाति की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म (File Photo)

बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक रिक्शा चालक बांदा शहर के अतर्रा चुंगी चौकी के आगे सड़क किनारे आशियाना बनाकर रह रहे घुमंतू जाति की दो मासूम बच्चियों को सोते समय उठाकर सुनसान जगह पर ले गया. आठ साल की बच्ची तो भाग गई, लेकिन दरिंदे ने छह साल की बच्ची को अपनी हवश का शिकार बना डाला.

पुलिस अधीक्षक शालिनी ने बताया, "गुरुवार-शुक्रवार की मध्यरात्रि में एक अज्ञात व्यक्ति अतर्रा चुंगी चौकी के आगे नवाब टैंक के पास सड़क किनारे आशियाना बनाकर रह रहे घुमंतू जाति की दो मासूम बच्चियों (8 और 6 साल) को सोते समय अपहरण कर ले गया. कुछ देर बाद अपहर्ता के चंगुल से छूटकर भागी आठ साल की बच्ची ने बताया कि छह साल की बच्ची के साथ रिक्शेवाले ने बुरा काम किया है."

उन्होंने बताया कि पीड़ित बच्ची सुनसान जगह पर बेहोशी की हालत में मिली. उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताया गया है. आरोपी रिक्शा चालक कल्लू (40) को गिरफ्तार कर लिया गया और दोनों मासूमों ने उसे पहचाना भी है. बच्चियों का सरकारी अस्पताल में चिकित्सीय परीक्षण कराया गया और आरोपी को जेल भेज दिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2018 09:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).