देश

अमरनाथ यात्रा लगातार तीसरे दिन भी स्थगित, जानिए क्या है वजह

मौजूदा समय में 30,000 से अधिक तीर्थयात्री इन दोनों आधार शिविरों सहित विभिन्न स्थानों पर फंसे हैं.

अमरनाथ यात्रा लगातार तीसरे दिन भी स्थगित, जानिए क्या है वजह
अमरनाथ यात्रा लगातार तीसरे दिन भी स्थगित (Photo Credit-Facebook)

जम्मू.अमरनाथ यात्रा खराब मौसम की वजह से शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन भी स्थगित रही. तीर्थयात्रियों को जम्मू से घाटी में बालटाल और पहलगाम आधार शिविरों की ओर जाने की मंजूरी नहीं दी गई. अधिकारियों ने कहा,"आज मौसम में सुधार हुआ है. स्थिति की समीक्षा की जाएगी और बाद में इस पर फैसला लिया जाएगा."

मौजूदा समय में 30,000 से अधिक तीर्थयात्री इन दोनों आधार शिविरों सहित विभिन्न स्थानों पर फंसे हैं. राज्यपाल एन.एन.वोहरा शुक्रवार को बालटाल का दौरा करेंगे.

इस साल अब तक 68,000 तीर्थयात्री अमरनाथ की यात्रा कर चुके हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2018 09:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).