कैफ ने नेटवेस्ट ट्रॉफी के फाइनल मैच में 325 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए लड़खड़ाई भारतीय पारी को युवराज सिंह के साथ संभाला था और छठे विकेट के लिए 121 रनों की साझेदारी कर भारत को जीत दिलाई थी.
भाजपा कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल सरकार पर असफलताओं की तरफ ध्यान खींचा, जिनमें अपर्याप्त बिजली आपूर्ति, लोक निर्माण विभाग के अंर्तगत आने वाले नालों की सफाई न होने और नगर निगमों के लिए राशि आवंटित नहीं करना शामिल हैं.
शुरुआती ओवरों में भुवनेश्वर कुमार की कमी कोहली को खली थी. पदार्पण करने वाले सिद्धार्थ कौल काफी महंगे साबित हुए थे. यह एक श्रेत्र है जो भारत के लिए पेरशानी का सबब है.
पेट्रोल के साथ डीजल की कीमतें भी चार महानगरों में बढ़ी हैं. यह दिल्ली, कोलकाता, मुंबई व चेन्नई में क्रमश: 68.43 रुपये, 70.98 रुपये, 72.61 रुपये व 72.24 रुपये प्रति लीटर बेचा गया
कुलदीप द्वारा बनाया गया रिकॉर्ड वनडे क्रिकेट के इतिहास में किसी भी बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. कुलदीप से पहले यह रिकॉर्ड पूर्व भारतीय स्पिनर मुरली कार्तिक के नाम था. बाएं हाथ के स्पिनर मुरली कार्तिक ने 2007 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 27 रन देकर 6 विकेट झटके थे.
जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में हथियार छीनने का प्रयास करने के आरोप में सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) के दो जवानों और एक नागरिक को गिरफ्तार किया गया है.
जयपुर-इलाहाबाद एक्सप्रेस में सीट देने के बहाने छात्रा से टीटी द्वारा छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है.
पाकिस्तान चुनाव में महिला उम्मीदवारों की बढ़ी संख्या ने चुनावी माहौल को पूरी तरह से रोचक बना दिया है. पाकिस्तानी आम चुनाव के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है, जब महिला उम्मीदवार बड़ी संख्या में भाग ले रही हैं.
इंग्लैंड क्रिकेट टीम गुरुवार को अपने घर में कुलदीप यादव (10-25-6), रोहित शर्मा (नाबाद 137) और कप्तान विराट कोहली (75) की भारतीय तिगड़ी के आगे पस्त हो गई. इस तिगड़ी ने इंग्लैंड को ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेले गए पहले वनडे मैच में आठ विकेट से हार पर मजबूर कर दिया
नए मैकबुक प्रो मॉडल्स में 8वीं पीढ़ी के इंटेल कोर प्रोसेसर्स है, जिनका 15 इंच वाले मॉडल में प्रदर्शन 70 फीसदी और 13 वाले मॉडल में प्रदर्शन दोगुणा अधिक है.
युद्धवीर सिंह ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "हमने ए2 प्लस एफएल के आधार पर एमएसपी तय करके अपने वादे को पूरा करने के लिए पहला कदम उठाने के लिए मंत्री और सरकार को धन्यवाद दिया. यह भाजपा का चुनावी वादा है."
मोदी अपने संसदीय क्षेत्र के 13वें दौरे पर 14 जुलाई को वाराणसी पहुंच रहे हैं. मोदी इस दौरे में करीब 937 करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण कर वाराणसी की जनता को सौगात देंगे
कुलदीप ने एक बार फिर इंग्लैंड के मध्य क्रम को कमजोर कर दिया. उन्होंने अपना अगला शिकार 81 के कुल स्कोर पर जोए रूट (3) को बनाया. एक रन बाद बेयर्सटो भी कुलदीप की फिरकी में फंस गए.
चौहान ने बैठक में कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने में मनरेगा की महत्वपूर्ण भूमिका है. कृषि में लागत कम करने और उत्पादन बढ़ाने तथा अपरिहार्य परिस्थिति में फसलों के नुकसान की भरपाई जैसे संवेदनशील मुद्दों पर विचार किया जाना आवश्यक है.
प्रधानमंत्री ने कहा कि एएसआई ने पिछले 150 सालों में महत्वपूर्ण काम किया है. पुरातत्वविदों द्वारा प्रत्येक पुरातात्विक खोज के लिए लंबे समय तक कड़ी मेहनत की गई जो कि अपने आप में एक कहानी है.
उन्होंने ट्वीट किया, "छोटे भाई, जन्मदिन की शुभकामनाएं और मेरा प्यार और दुआ. तुम एक विशेष आदमी बन गए हो. मुझे तुम पर गर्व है और प्यार है.
जापान में भारी बारिश से आई विनाशकारी बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 199 हो गई है. एक सरकारी अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी
केरल में दुष्कर्म के चार आरोपी पादरियों में से एक फादर जॉब मैथ्यू को यहां पास की एक जगह से गिरफ्तार किया गया है. इन पादरियों पर इलाके की एक महिला से दुष्कर्म का आरोप है. पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी.
अभिनेत्री रानी मुखर्जी अभिनीत फिल्म 'हिचकी' की स्क्रीनिंग इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (आईएफएफएम) में होगी. फिल्म महोत्सव 10 अगस्त से शुरू होकर 22 अगस्त तक चलेगा. 'हिचकी' 11 अगस्त को दिखाई जाएगी.
दो टी-20 सीरीज लगातार जीतने के बाद भारत अब इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज करेगा. सीरीज का पहला मैच आज ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेला जाएगा. भारतीय टीम अपने विजयी क्रम को इस प्रारुप में भी जारी रखना चाहेगी वहीं इंग्लैंड टी-20 सीरीज की हार से बाहर निकल कर अपने घर में वापसी करने का इरादे को मन में पाले हुए है.