देश

उत्तर प्रदेश: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 4 की मौत और 5 जख्मी

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में पिछले 48 घंटों के दौरान बारिश के साथ गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य लोग झुलस गए.

उत्तर प्रदेश: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 4 की मौत और 5 जख्मी
आकाशीय बिजली (Photo Credits: Twitter)

बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में पिछले 48 घंटों के दौरान बारिश के साथ गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य लोग झुलस गए. पुलिस उपाधीक्षक (नरैनी) ओमप्रकाश ने शनिवार को बताया, "शुक्रवार को बारिश के दौरान कालिंजर थाने के पुरैनिया गांव में खेतों में मवेशी चरा रहे अखिलेश पटेल (24) और सुनील उर्फ छोटू (10) आकाशीय बिजली की चपेट में आकर झुलस गए, घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई."

इसी प्रकार गुरुवार शाम बिसंड़ा थाना क्षेत्र के चैसड़ गांव में बिजली गिरने से छंगू सविता (15) और नरैनी के धूमर पुरवा में महिला शोभा देवी (52) की मौत हो गई थी.

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से कुलसारी गांव का मुंगलू (22), पचोखर गांव का छोटू (6) के अलावा तीन अन्य महिलाएं झुलस कर घायल हो गई हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2018 04:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).