Omg: 'धड़क' की रिलीज से पहले निर्देशक शशांक खेतान का हुआ ऐसा हाल
फिल्म 'धड़क' में ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर लीड रोल में नजर आएंगे
जब कभी हमारी परीक्षा या फिर ऐसा ही कोई अहम दिन करीब आने लगता है स्वाभाविक तौर पर हम सभी थोडा नर्वस जरूर महसूस करते हैं. इस समय फिल्म 'धड़क' के निर्देशक शशांक खेतान का भी कुछ ऐसा ही हाल है. आनेवाली 20 जुलाई को उनकी ये फिल्म दर्शकों के सामने पेश कर दी जाएगी और ऐसे में इस फिल्म को लेकर उन्होंने काफी उम्मीदें भी लगा रखी हैं. शशांक का कहना है कि फिल्म की रिलीज के करीब आने से उनके दिल की धड़कन तेज हो गई है.
उन्होंने शनिवार को ट्वीट कर कहा, "धड़क.. की रिलीज के जैसे-जैसे दिन करीब आ रहे हैं वैसे ही मेरे दिल की धड़कन भी तेज हो रही है." शशांक ट्विटर पर हमेशा सक्रिय रहते हैं और इन दिनों वो अपनी फिल्म के प्रचार प्रसार के काम में लगे हुए हैं.
#Dhadak ... feeling my heart beating faster as the day gets closer ... 🙏🏽🙏🏽🙏🏽❤️❤️❤️ https://t.co/7fSbr2o7jj
— Shashank khaitan (@ShashankKhaitan) July 14, 2018
फिल्म 'धड़क' में ईशान खट्टर, श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर के साथ नजर आएंगे. साथ ही इस फिल्म से जाह्नवी बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं. ऐसे में दर्शकों को जाह्नवी से भी काफी उम्मीदें हैं और वो उनमें श्रीदेवी की झलक जरूर देखना चाहेंगे.
आपको बता दें कि इस फिल्म के लिए उदयपुर, कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई में शूटिंग की गई. फिल्म का निर्माण करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले किया गया है. 'धड़क' असल में नागराज मंजुले की मराठी फिल्म 'सैराठ' की आधिकारिक रीमेक है. एक तरफ जहां 'सैराट' बॉक्स ऑफिस पर सुपर-डुपर हिट साबित हुई वहीं अब देखना ये है कि क्या 'धड़क' को भी दर्शकों से उतना प्यार मिल पाता है या नहीं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2018 04:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

