देश

आज उत्तर-प्रदेश में तेज धुप के साथ तापमान में बढ़त

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में सोमवार को तेज धूप निकलने से तापमान में इजाफा हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार, दिन में बारिश होने की संभावना न के बराबर है लेकिन उमस बढ़ेगी.

आज उत्तर-प्रदेश में तेज धुप के साथ तापमान में बढ़त
तेज धुप से परेशान महिलाएं (photo Credit-PTI)

लखनऊ, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में आज तेज धूप निकलने से तापमान में इजाफा हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार, दिन में बारिश होने की संभावना न के बराबर है लेकिन उमस बढ़ेगी.

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी और अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस का इजाफा होने का अनुमान है. दिन में आर्द्रता का स्तर 90 फीसदी रहने का अनुमान है, जिससे उमस बढ़ेगी. लखनऊ सहित राज्य के अन्य हिस्सों में भी बारिश होने की संभावना कम ही है.

मौसम विभाग के अनुसार, आज राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

लखनऊ के अतिरिक्त आज बनारस का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 22 डिग्री, इलाहाबाद का 26 डिग्री, गोरखपुर का 24 डिग्री और झांसी का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2018 10:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).