बॉलीवुड

Pics Inside: ‘हाउसफुल 4’ की कास्ट के साथ फराह खान ने शूट किया स्पेशल सॉन्ग

इस गाने के लिए फराह खान ने अक्षय कुमार, बॉबी देओल, रितेश देशमुख, कृति सनॉन, कीर्ति खरबंदा और पूजा हेगड़े के साथ शूट किया

Pics Inside: ‘हाउसफुल 4’ की कास्ट के साथ फराह खान ने शूट किया स्पेशल सॉन्ग
फराह खान के साथ 'हाउसफुल 4' की कास्ट (Photo Credits: Instagram)

निर्देशक साजिद खान की आनेवाली फिल्म ‘हाउसफुल 4’ के लिए शूटिंग का काम जोरों शोरों से चल रहा है. इस फिल्म के लिए इन दिनों लंदन में शूटिंग की जा रही है. कोरियोग्राफर एवं फिल्म निर्माता फराह खान का कहना है कि उन्होंने अभिनेता अक्षय कुमार, बॉबी देओल और रितेश देशमुख के साथ 'हाउसफुल 4' के एक गाने के लिए शूट किया है.

फराह ने बॉबी, रितेश और अक्षय के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें 'हैंडसम मैन' बताया. उन्होंने तस्वीर साझा करते हुए कहा, "हैंडसम मैन का हैप्पी हाउसफुल. 'हाउसफुल 4' के सुपर हिट गीत की शूटिंग. अक्षय कुमार, बॉबी देओल, रितेश देशमुख, साजिद खान, साजिद नाडियाडवाला."

इसके बाद उन्होंने गीत के संगीतकार सोहेल सेन को टैग किया और लिखा, "यह सुपर हिट गीत है. सोहेल को धन्यवाद."

फराह ने एक्ट्रेस कृति सनॉन, कीर्ति खरबंदा और पूजा हेगड़े के साथ भी फोटो शेयर की है. इस फोटो शेयर करके उन्होंने लिखा, “हाउसफुल 4’ की प्यारी एक्ट्रेसेस के साथ. इन सबकी आपस में काफी बनती है क्योंकि हीरोइंस के बीच विवाद तो अब आम हो गया है.”

साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित 'हाउसफुल 4' इसी फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म है. इस फिल्म के साथ साजिद खान वापसी कर रहे हैं.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2018 04:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).